दुःखद: यहां गुलदार के हमले से तीन लोग घायल। मचा हड़कंप

यहां गुलदार के हमले से तीन लोग घायल। मचा हड़कंप

रिपोर्ट- अरुण पंत
पौड़ी। बीते कुछ दिनों पहले एक महिला को आदमखोर गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद वन विभाग टीम ने पिंजरा लगाकर एक गुलदार को पकड़ लिया था। परन्तु फिर भी गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जनपद पौड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कडूड पोस्ट ऑफिस डाडापानी में एक गुलदार ने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि, गुलदार द्वारा यह हमला आज शाम 6:15 के आसपास किया गया।

गुलदार के हमले में अरविंद शाह, श्रीमती पीतांबरी देवी व शिवलाल घायल हो गए।

वन रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि, घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर गश्त करने के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों ही लोग आंशिक रूप से घायल हैं। जिनको जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि, वन विभाग की टीम द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही गस्त देने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।