गुड़ न्यूज़: प्रधानाचार्य के रिक्त पदों के लिए नया आदेश जारी। पढ़े….

प्रधानाचार्य के रिक्त पदों के लिए नया आदेश जारी। पढ़े….

निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य की व्यवस्था किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

जिसमें बताया गया है कि, वर्तमान समय में प्रधानाचार्य के कुल स्वीकृत 1,386 पदों के सापेक्ष 958 पद रिक्त हैं, जबकि वर्तमान में कार्यरत कोई भी प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित सेवा अथवा शिथिलीकरण हेतु आवश्यक सेवा भी पूर्ण नहीं करता है।

ऐसी स्थिति में छात्र हित को देखते हुए इंटर कॉलेजों में रिक्त पदों पर नितांत अस्थाई व्यवस्था के अंतर्गत विभिन्न शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन प्रधानाध्यापकों को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में तैनात किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

देखिए पूरा आदेश….