गजब: कल्जीखाल मोटर मार्ग पर अवैध रूप से स्टोन क्रेशर का संचालन। बेखबर प्रशासन

कल्जीखाल मोटर मार्ग पर अवैध रूप से स्टोन क्रेशर का संचालन। बेखबर प्रशासन

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल। बुंगा बैंड सकिनखेत कल्जीखाल मोटर मार्ग पर माया के प्रभाव से अवैध स्टोन क्रेशर चल रहे है और प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ है।

बात माया याने धन की है। जिसके प्रभाव से आप कोई भी अनऑथराइज्ड कार्य करवा सकते हैं। इसके जीते जागते उदाहरण आप पहाड़ो में देख सकते हैं।

अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद में रहते हैं, स्थानीय ग्रामीण इनकी धमकियों व माया के प्रभाव के कारण चुप्पी साधे रहते हैं।

आज जो खबर हम आपको दिखा रहे हैं, वो सतपुली बिलखेत बुंगा बैंड सकिनखेत मार्ग पर स्थित अवैध स्टोन क्रेशर की है, जो मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

आप देख सकते हैं कि, मात्र दस मीटर नदी की दूरी पर एक स्टोन क्रेशर चल रहा है व दूसरा 50 से 70 मीटर दूरी पर चल रहा है।

दूसरी सबसे अहम बात है कि, आजकल नायर पर खनन पट्टे नही चल रहे हैं, लेकिन यहाँ पर अवैध रूप से नयार में खनन करके माल लाया जा रहा है, वो भी खुलेआम!

इस मामले में हमारे द्वारा ब्लॉक प्रमुख से बात की गई तो उनका कहना था कि, नयार नदी पर रोज रात व दिन अवैध खनन चलता है। लेकिन प्रशासन देखकर भी अनदेखा करता है और खनन व्यापारी धड़ल्ले से नदियों का सीना चीरते है।

उन्होंने कहा कि, शायद माया के प्रभाव से ये दोनों स्टोन क्रेशर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे हैं। इस मामले में कई बार मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबरे दिखाई गई है, लेकिन कभी भी इन पर कोई कार्यवाई नही हुई।

मामले में हमारे द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी व उपजिलाधिकारी पौड़ी से बात की गई तो उनका कहना है कि, जल्द कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कब कार्यवाही होगी, इसका कोई पता नहीं है।