अपराध: यहां राजस्व एवं रेगुलर पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती

यहां राजस्व एवं रेगुलर पुलिस ने नष्ट की भांग की खेती

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। राजस्व पुलिस एवं रेगुलर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चला कर थराली ब्लाक के पार्था एवं देवाल ब्लाक के बमोटिया गांव में करीब 10 नाली नाप एवं बेनाप भूमि पर भांग की खेती को नष्ट कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार की सुबह एक सूचना पर थराली के उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा के नेतृत्व में यहां से राजस्व एवं रेगुलर पुलिस की एक संयुक्त टीम पार्था एवं बमोटिया गांव पहुंची, जहां पर अवैध रूप से उत्पादित भांग की खेती को इस टीम ने नष्ट कर दिया।

यहां एसडीएम ने बताया कि, करीब 10 नाली भूमि पर भांग को नष्ट किया गया और मामले को सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि, जिलाअधिकारी के निर्देश पर आगे भी नशें के खिलाफ इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस टीम में प्रभारी तहसीलदार प्रमोद नेगी, थराली थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा, देवाल के नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नवल किशोर मिश्रा, प्रमोद नेगी, चंद्र सिंह बुटोला सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।