बड़ी खबर: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से 81 डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए रिलीव। सरकारी अस्पतालों में देंगे सेवाएं

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से 81 डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए रिलीव। सरकारी अस्पतालों में देंगे सेवाएं

प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे। ऐसे में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है।

जल्द ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को 81 नए डॉक्टर मिलने जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने 81 डॉक्टरों को चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए रिलीव कर दिया गया है, जो सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सी.एम.एस रावत ने बताया कि, 81 डॉक्टर जे.आर.शिप (जूनियर रेजीडेंसी) पूरी कर चुके हैं। इन्हें अब चिकित्सा शिक्षा से अटैच कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज से भी ये रिलीव कर दिए हैं। इनके मिलने से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी। ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि, यह सभी 81 डॉक्टर 3 साल के लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे। बॉन्ड के अनुसार अगर ये डॉक्टर ऐसा नहीं करते हैं, तो प्रदेश सरकार इन पर अर्थदंड के अलावा कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।