गुड़ न्यूज़: 175 कैदियों को रिहा करेगी धामी सरकार। आदेश जारी

175 कैदियों को रिहा करेगी धामी सरकार। आदेश जारी

उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर शासन ने सजायाफ्ता 175 कैदियों की रिहाई को लेकर प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अच्छे आचरण के आधार पर 175 कैदियों को रिहा किया जाएगा।

किस जिले में कितने कैदी होंगे रिहा

1. जिला कारागार देहरादून से 23 कैदी।
2. संपूर्णानंद शिविर सितारगंज ऊधम सिंह नगर जेल से 29 कैदी।
3. जिला कारागार हरिद्वार से 64 कैदी।
4. केंद्रीय कारागार सितारगंज उधमसिंह नगर से 53 कैदी।
5. जिला कारागार पौड़ी से एक कैदी।
6. जिला कारागार चमोली से एक कैदी।
7. जिला कारागार बरेली उत्तर प्रदेश से दो कैदी।
8. केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश से दो कैदी रिहा होंगे।