ब्रेकिंग: विधायक ऋतु खंडूरी बनी विधानसभा अध्यक्ष

विधायक ऋतु खंडूरी बनी विधानसभा अध्यक्ष

 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में ऋतु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि, किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया गया है।

कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया था। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित होने की घोषणा की।

ऋतु खंडूड़ी पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूड़ी की पुत्री हैं। वर्तमान में वह कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र नेगी को हराकर विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले वह यमकेश्वर की विधायक रह चुकी हैं।

ऋतु खंडूड़ी के पति राजेश भूषण केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु का जन्म 29 जनवरी 1965 को हुआ और वह 56 वर्ष की हैं।