बड़ी खबर: अब इस आदेशानुसार आरंभ होगी 01 से 09वीं तक की कक्षाएं

अब इस आदेशानुसार आरंभ होगी 01 से 09वीं तक की कक्षाएं। देखें आदेश

विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा-1 से कक्षा-9 तक स्कूल खोलने के सम्बन्ध में हुआ आदेश जारी।

राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी अपने आदेश संख्या 948/USDMA/792 (2020), दिनांक 31 जनवरी, 2022 में निम्नानुसार बिन्दु संख्या-12 में संशोधन किया जा रहा हैं:

1. राज्य में समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र अग्रिम आदेश तक बन्द रहेंगे।

2. राज्य के विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा-1 से कक्षा-9 तक की कक्षाएं भौतिक रूप से (Physical Classes) दिनांक 07 फरवरी, 2022 से आरम्भ होंगी। इस संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी किया जायेगा।

उक्त आदेश दिनांक 07 फरवरी, 2022 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी होंगे एवं शेष दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।

पढ़े आदेश :-