दुर्घटना: पॉश कॉलोनी स्तिथ मकान में लगी भीषण आग। लाखों का सामान जलकर खाक

पॉश कॉलोनी स्तिथ मकान में लगी भीषण आग। लाखों का सामान जलकर खाक

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार की सबसे पॉश कॉलोनी खन्ना नगर में गली नंबर दो में रहने वाले हरि प्रकाश महेश्वरी के मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि, तकरीबन एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर क्षेत्र के विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।

फायर अधिकारी का कहना है कि, आग लगने की सूचना पर हमारे द्वारा तुरंत फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, इस कारण छोटी गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया।

फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मगर आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया।

वहीं कॉलोनी के मकान में भीषण आग लगने की सूचना पर आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मगर लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग द्वारा अब आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।