बड़ी खबर: इन आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग। जानिए किसको मिला क्या….

इन आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग

उत्तराखंड में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। देर रात शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश अनुसार दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड का नया खेल एवं युवा कल्याण सचिव बनाया गया हैं। फिलहाल परिवहन महकमा रंजीत सिन्हा ही देखेंगे।

आपको बता दें कि, सीएम धामी ने दीपेंद्र को खेल तथा युवा कल्याण महकमा देते हुए उनको कुछ दिनों पहले सौंपे गए परिवहन विभाग के सचिव के जिम्मे का आदेश निरस्त कर दिया है। परिवहन महकमा फिर से रंजीत के पास ही है। रंजीत के पास राज्यपाल के सचिव के साथ ही तमाम अन्य महकमे पहले से हैं।

बताया जा रहा है कि, दीपेंद्र को मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र नौकरशाहों में शुमार किया जाता है। उनके पास उच्च शिक्षा का भी जिम्मा है। दीपेंद्र नैनीताल-हरिद्वार-चंपावत समेत चार जिलों के DM और कई अहम महकमों में रह चुके हैं। उन्होंने हाल में मिला परिवहन महकमा जॉइन ही नहीं किया था। जिसे अब उनसे लेते हुए आदेश निरस्त कर दिया गया है।