प्रधान ससुर ने सार्वजनिक शौचालय पर लगाया ताला, परेशान ग्रामीण

प्रधान ससुर ने सार्वजनिक शौचालय पर लगाया ताला, परेशान ग्रामीण

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
चौबट्टाखाल। बात होती स्वछता की तो सरकार का नारा याद आता है, स्वच्छ रहेगा इंडिया तभी स्वस्थ रहेगा इंडिया।

लेकिन आज चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय चौबट्टाखाल बाजार में बना सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है।

जबकि यही पर तहसील भी है और बाजार भी, जिसके कारण रोज यहाँ पर भीड़-भाड़ होती है, और लोगो को शौचालय जाने की परेशानी होती है। विशेष कर महिलाओं को खासा परेशानी होती है।

लेकिन यहाँ तो गजब हो रखा है, शौचलय को ग्राम प्रधान के ससुर ने बन्द कर रखा है, दो लेटरिंग खोले है, उनके हालात आप स्वयं देख सकते हैं कि, कोई भी महिला या पुरुष वहां पर शोच करने नही जाएगा।