लापरवाही: बिजली विभाग का टूटा खंबा दे रहा हादसों को न्यौता

बिजली विभाग का टूटा खंबा दे रहा हादसों को न्यौता

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
देहरादून। पूरा देश इस समय बहुत बड़ी महामारी से जूझ रहा है। ये एक ऐसी महामारी है जिस पर नियंत्रण पाना बहुत कठिन हो रहा है। मगर देश सिर्फ ऐसी महामारियों से ही नहीं जूझ रहा बल्कि बहुत से ऐसे कारण है। जिनको अगर सरकार चाहे तो सही कर सकती है।

आपको बताते है कि, कैसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से हादसे होते है और उसके बाद विभाग के कर्मचारियों की नींद खुलती है, तो आप लोग गोर से देखिए इस बिजिली के खंभे को जो सड़क पर एक दानव के जैसे खड़ा है और कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

आपको बता दें कि, यह जगह ऊखीमठ तहसील हेडक्वार्टर की है। ऊखीमठ पोस्ट ऑफिस के पास यह बिजली का खम्बा है, जो नीचे से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जो कभी भी वक्त गिर सकता है और इस खम्बे पर आज भी बिजली पूर्ण रूप से सुचारू है।

आपको बता दें कि, यह खम्बा बिल्कुल सड़क से सटा हुआ है तो दुर्घटना होने के चांस ओर भी बढ़ जाते है। जो कि कभी भी किसी की भी जान ले सकता है। क्योंकि ये एक मुख्य मार्ग है तो स्वाभाविक है। यहाँ से लोगों और वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इतना ही नही इसके अगल-बगल में कई लोगो के घर भी है, जो सबके लिए जान लेवा हो सकता है। अगर समय रहते विभाग ने कोई उचित कदम नही उठाया तो ये किसी न किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से नही हिचकिचाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रुप से सम्बंधित विभाग और उसके अधिकारियों की होगी, तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि, अगर तहसील मुख्यालय में इस तरह की अनियमितता है तो बाकी जगह के क्या हाल होंगे।