हादसा: महापौर के कैंप कार्यालय में गिरी छत। बाल-बाल बची

कैंप कार्यालय में गिरी छत। बाल-बाल बची मेयर अनिता शर्मा

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। नगर निगम किस खस्ताहाल हालात में है, इसका आज उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। जब हरिद्वार मेयर के कैंप कार्यालय की छत की सीलिंग भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। इस कैंप कार्यालय में 2018 में मरम्मत का कार्य कराया गया था, मगर इसकी मजबूती के लिए कार्य नहीं किया गया और आज यह सीलिंग भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि, मेयर अनीता शर्मा और वहां पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को कोई चोट नहीं आई।

मेयर अनीता शर्मा अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर ऑफिस में जैसे ही बैठी तभी छत की सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि, अनीता शर्मा से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग उस वक्त ऑफिस से बाहर आ गए थे। मगर अनीता शर्मा वही बैठी थी, तभी छत की सीलिंग गिर गई। इस हादसे में अनीता शर्मा को कोई चोट नहीं आई। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि, 2018 में इस कैंप कार्यालय की मरम्मत का कार्य कराया गया था। मगर इस बिल्डिंग को नए सिरे से नहीं बनाया गया, इसी कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में मैं खुद बाल-बाल बची हूं और कार्यालय में मौजूद लोग भी, यह भगवान का आशीर्वाद ही है। नगर निगम की तमाम बिल्डिंग खस्ताहाल हैं, वह कभी भी गिर सकती है। मेयर का कहना है कि, इस संबंध में हमारे द्वारा कई बार लेटर भी लिखे गए हैं, मगर आज तक इन खस्ताहाल इमारतों को नहीं बनवाया जा रहा है। मेयर अनीता शर्मा का कहना है यह इमारतें अंग्रेजों के समय की बनी हुई है आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बता दें कि, हरिद्वार नगर निगम की तमाम इमारतें खस्ताहाल हालत में है और उसमें जान जोखिम में डालकर नगर निगम के कर्मचारी भी कार्य कर रहे हैं। मगर उसके बावजूद भी इन इमारतों की मरम्मत का कार्य आज तक नहीं किया गया। नगर निगम से चंद कदमों की दूरी पर ही मेयर का कैंप कार्यालय है। मेयर अनीता शर्मा आज जब अपने कार्यालय पर पहुंची उसी वक्त यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में मेयर अनीता शर्मा और वहां मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं लगी। मगर इस हादसे ने नगर निगम की खस्ताहाल हालत बयां कर दी है। अब देखना होगा कि, नगर निगम की खस्ताहाल इमारतों की मरम्मत का कार्य कब तक शुरू किया जाता है।