गजब: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अस्पताल को भेंट किया फ्रीज। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने अस्पताल को भेंट किया फ्रीज। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म

देहरादून। आज उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि, उन्होंने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में दवाइयां और इंजेक्शन रखने के लिए फ्रीज तक मौजूद नहीं था, ऐसे में उन्होंने तत्काल अपने घर से एक फ्रीज अस्पताल में भिजवाया।

उनके इस महान कार्य के बाद कई सवाल उठने लाजमी हैं। क्या व्यवस्थाएं इतनी लचर हैं कि, करोड़ो का बजट फूंकने के बाद भी दवाइयों और इंजेक्शन के लिए एक फ्रीज तक मौजूद नहीं है। यदि फ्रीज मौजूद नही था तो अब तक कैसे इंजेक्शन रखे जा रहे थे ? वहीं जब दूसरी तरफ त्रिवेंद्र सरकार में करोड़ो रूपये की लग्जरी गाड़ियां स्वास्थ्य महकमें ने खरीदी तो फ्रीज क्यों नही खरीद पाए।

त्रिवेंद्र रावत जी ने फ्रीज भेंट किया अच्छा किया पर इससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गयी। जब देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के ये हाल हैं तो अन्य जगह क्या हाल होंगे ?

त्रिवेंद्र रावत खुद मुख्यमंत्री रहते हुए जब अस्पताल में फ्रीज जैसी महत्वपूर्ण चीज नही जुटा पाए तो ये बड़ा सवाल है। वहीं उनके फ्रीज भेंट करने को लेकर सवाल वर्तमान मुख्यमंत्री पर भी उठने लाजमी हैं। सवाल तो स्वास्थ्य सचिव पर भी उठने लाजमी हैं ? आखिर ये बात आजतक दबाकर क्यों रखी गयी कि फ्रीज नही है। जब पूर्व सीएम पहुंचे तो उनको ही क्यों अधिकारियों ने बताया कि फ्रीज की आवश्यकता है। इन अधिकारियों ने इसकी डिमांड आगे क्यों नही भेजी।

या यूं कहें कि, ये एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट था। जोकि खुद त्रिवेंद्र रावत के ऊपर भारी पड़ गया। लोग कई सवाल त्रिवेंद्र रावत पर ही खड़े कर रहे हैं कि, आखिर उन्होंने फ्रीज के बारे में पोस्ट क्यों की ? इससे उन्होंने सिस्टम की खुद ही पोल खोल कर रख दी।

इस घटना से ये भी जाहिर हो गया कि, त्रिवेंद्र रावत के साथ वही सलाहकार अभी भी मौजूद हैं जिनकी वजह से सत्ता चली गयी। यदि ऐसे ही चलता रहा तो त्रिवेंद्र रावत का पोलिटिकल ग्राफ निरंतर गिरता चला जायेगा।