बड़ी खबर: कोरोना के बढ़ते आंकड़े नहीं ले रहे थमने का नाम। आज मिले 5084 संक्रमित, देहरादून से सर्वाधिक मामले

कोरोना के बढ़ते आंकड़े नहीं ले रहे थमने का नाम। आज मिले 5084 संक्रमित, देहरादून से सर्वाधिक मामले

 

देहरादून। उत्तराखंड 5084 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 24 घंटों में 81 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि आज 1466 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। आज जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 5084 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसी के साथ अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 33,330 हो गई है।

इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

● देहरादून में 1736
● हरिद्वार में 958
● नैनीताल में 592
● ऊधमसिंहनगर में 378
● पौड़ी गढ़वाल में 301
● टिहरी गढ़वाल में 190
● चमोली में 90
● उत्तरकाशी में 215
● रुद्रप्रयाग में 53
● पिथौरागढ़ में 123
● अल्मोड़ा में 117
● चंपावत में 321
● बागेश्वर में 10

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,47,433 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 1,08,916 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में 2,102 मरीजों ने अपनी जान गवांई है, जबकि 3,085 मरीज प्रदेश से बाहर माइग्रेट हुए हैं। अब यहां रिकवरी दर 73.87 प्रतिशत है।