वीडियो: एम्बुलेंस ने मारी टोल प्लाजा कर्मचारी को टक्कर। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

एम्बुलेंस ने मारी टोल प्लाजा कर्मचारी को टक्कर। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर देर रात एक एम्बुलेंस द्वारा टक्कर लगने से एक टोल प्लाजा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। मगर हालत गंभीर देखते हुए घायल कर्मचारी को हायर सेंटर रैफर कर दिया। कर्मचारी को एम्बुलेंस द्वारा टक्कर मारने का पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बता दें कि, देर रात बहादराबाद अतमलपुर टोल प्लाजा पर रुड़की की ओर से एक एबुलेंस तेज गति से टोल प्लाजा और हरिद्वार की ओर जाने के लिए आई। एम्बुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर कर्मचारी जितेंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष बैरियर को हटाने के लिए भागा। लेकिन तब तक तेज गति से आ रही एम्बुलेंस ने कर्मचारी सहित बैरियर को अपनी चपेट में ले लिया। एम्बुलेंस की चपेट में आकर कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। मगर कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहादराबाद थाना इंचार्ज संजीव थपलियाल का कहना है कि, मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एम्बुलेंस द्वारा कर्मचारी को टक्कर मारने का यह सारा मामला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कर्मचारी को एंबुलेंस अपने साथ काफी दूर तक घसीट कर ले गई। इस मामले में एंबुलेंस चालक की लापरवाही सामने आई है, जो टोल प्लाजा पर काफी तेज गति से एंबुलेंस चलाता हुआ टोल प्लाजा के कर्मचारी को टक्कर मार कर चला गया। पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।