ठगी: गहनो (सोना,चांदी) की सफाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

latest uttarakhand news,

रिपोर्ट/मनोज नौडियाल
कोटद्वार।

श्रीमती ऋतु नेगी पत्नी श्री महेन्द्र सिंह नेगी निवासी ग्राम मोली दुधारखाल थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, दिनांक 22.03.2021 को हमारे गांव में दो व्यक्ति आये थे| जो सोना चांदी के आभूषणों की सफाई का काम करते थे| हमने उन्हें अपने आभूषण सफाई करने के लिये दिये और कुछ समय बाद अपने आभूषण देखे तो वह हल्के व छतिग्रस्त हो गये थे| उनके द्वारा हमारे साथ ठगी कर ली गयी। जिस आधार पर थाना सतपुली में मु0अ0सं0- 05/2021 धारा 420/34 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा आमजन मानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अभियोगो के सफल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया| जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण में प्रभारी सी.आई.यू. श्री विजय सिंह व उ0नि0 कैलाश चन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया |

गठित टीम द्वारा दिनांक 23.03.2021 को अभियोग में संलिप्त अभियुक्त वीरेन्द्र शाह व अभियुक्त खंतर कुमार मंडल को रासायनिक द्रव्य की बोतलों व अन्य उपकरणों के साथ दंगलेश्वर मंदिर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि, हम फेरी लगाकर सोना चांदी व पीतल के बर्तनों को चमकाते है और चमकाने में तेजाब का प्रयोग करते है|

तेजाब से गहनों का कुछ सोना उतर जाता है जिसे छानकर हम सुनार की दुकान में बेचकर मुनाफा कमाते है।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का नाम पता- वीरेन्द्र शाह पुत्र स्व0 सिकन्दर शाह, निवासी- ग्राम बावनगंज वार्ड नं0- 09, थाना- कोहरा, जिला- कटारिया (बीहार) हाल निवासी- निकट शमशान घाट चन्द्रभागा पुलि ऋषिकेश।

खन्तर कुमार मण्डल पुत्र श्री जग्गू मण्डल, निवासी- ग्राम महेशपुर वार्ड नं0- 05 थाना मनिहारी, जिला कटियार (बीहार) हाल निवासी- निकट शमशान घाट चन्द्रभागा पुलि ऋषिकेश।

बरामद माल-आभूषणों को साफ करने वाला रासायनिक द्रव्य सुनहरे कलर का बोतल मे भरा हुआ |

पुलिस टीम निरीक्षक श्री विजय सिंह प्रभारी सी.आई.यू. उ0नि0 कैलाश चन्द्र सेमवाल उ0नि0 अजीत डबराल कान्स. 330 ना0पु0 देशराज कान्स. 286 ना0पु0 तेज सिंह कान्स. 338 ना0पु0 अर्जुन सिंह कान्स. 364 ना0पु0 अरूण कुमार कान्स. हरीश सी.आई.यू.आदि मौजूद रहे।