बड़ी खबर: सीएम तीरथ ने किया विभागों का बंटवारा। जानिए किसे मिला क्या…

सीएम तीरथ ने किया विभागों का बंटवारा। जानिए किसे मिला क्या…

उत्तराखंड में बीते दिनों से मंत्रियों के विभाग के बंटवारे की खबर को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके साथ कई विधायकों को अपने विभागों की चिंताएं सता रही थी कि, उन्हें अब कौन से विभाग का दायित्व सौंपा जाएगा या उनसे कौन सा दायित्व लिया जाएगा।

इसी क्रम में आज सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों से नवाजा है। विभागों में आंशिक परिवर्तन ही दिखा, कोई बड़ा परिवर्तन नहीं किया गया है। जबकि जनता की नजरें तीन नए विधायकों पर थी, जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया।

किस को मिला क्या:-

● विधायक गणेश जोशी को औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण, MSME, खादी, ग्रामोद्योग विभाग से नवाजा गया
● बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग दिया गया।
● स्वामी यतीश्वारनंद को भाषा एवं पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग दिया गया।

क्योंकि इन तीन नये मंत्रियों पर सभी की आंखें टिकी हुई थी कि ने कौन सा विभाग मिलता है! इसके अलावा सूची संलग्न है:-