बड़ी खबर: भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू। मदन कौशिक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। आज होगा तीरथ कैबिनेट का विस्तार

भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू। मदन कौशिक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। आज होगा तीरथ कैबिनेट का विस्तार

रिपोर्ट- अनुज नेगी
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। उत्तराखंड भाजपा की कमान मदन कौशिक को सौंपी गई है। मदन कौशिक को हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है। बंशीधर भगत की प्रदेश अध्यक्ष से छुट्टी करने के बाद बंशीधर भगत को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

आपको बता दें कि, आज ही तीरथ रावत का मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। तीरथ के मंत्रिमंडल में बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, ऋतु खंडूरी, अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत को जगह मिल सकती है।