हरिद्वार में इंटक ने किया कार्यकारणी का विस्तार। वंदना महिलाध्यक्ष व सचिन बने शहर अध्यक्ष

हरिद्वार में इंटक ने किया कार्यकारणी का विस्तार। वंदना महिलाध्यक्ष व सचिन बने शहर अध्यक्ष

हरिद्वार। इंटक की प्रदेश स्तरीय बैठक आज राधा कृष्ण धाम भूपतवाला में आहूत की गई। जिसमे इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजबीर चौहान, गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, इंटक यूथ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नीरज भंडारी ने अपने संघठन का विस्तार करते हुए, वंदना गुप्ता को हरिद्वार महिला इंटक जिलाध्यक्ष व सचिन जॉन को हरिद्वार शहर अध्यक्ष इंटक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल बह्मचारी ने कहा कि, इंटक हमेशा से मजदूर तबके व रेडी पटरी वालों की लड़ाई मजबूती से लड़ती आयी है।

संघठन का हरिद्वार में विस्तार करना कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। राजबीर चौहान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि, इंटक के आज 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य पुरे भारतवर्ष मे अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। जितेंद्र कुमार व नीरज भंडारी ने कहा कि, वंदना गुप्ता और सचिन जॉन के नेतृत्व मे हमें बहुत अच्छी टीम हरिद्वार जिले मे मिली है। जो 2022 के चुनाव मे अपनी मजबूत भागीदारी निभाएंगे।

वहीं नवनिर्वाचित इंटक महिला जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता व शहर अध्यक्ष सचिन जॉन ने नई ज़िम्मेदारी मिलने पर संघठन के शीर्ष नेताओ का आभार जताया, साथ ही शपथ ली की वो हमेशा मजदूर व गरीब तबके की आवाज को एक मजबूत मंच प्रदान करेंगे। उक्त बैठक मे मंजीत, अनिल ठाकुर, जीतेन्द्र नवानी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक मे तरुण व्यास, सुजीत भारद्वाज, दीपक पाण्डेय, वेदांत उपाध्याय, विधानसभा यूथ अध्यक्ष आकाश भाटी, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव, रमणीक सिंह, शरद कुमार, टिंकू गोस्वामी, करन राणा, महेंद्र, रिंकू, पुनीत आहूजा, इत्यादि शामिल हुए।