हरिद्वार: मुख्यमंत्री ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ। चिकित्सालय को बताया गरीब और साधु संतों के लिए हितकारी

मुख्यमंत्री ने किया धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ। चिकित्सालय को बताया गरीब और साधु संतों के लिए हितकारी

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपने हरिद्वार दौरे पर रहे। देहरादून से हरिद्वार तक हाईवे का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह तड़के हरिद्वार पहुंचे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के अवदूत मंडल आश्रम पहुंच आश्रम में आयोजित रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय के लोकार्पण और शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की और हवन पूजन के बाद चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस दौरान अवदूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान और भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वही मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ चिकित्सालय को एक सहरानीय कदम बताते हुए इस चिकित्सालय को गरीब और साधु संतों के लिए हितकारी भी बताया।

रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय के लोकार्पण और शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का कहा कि, स्वास्थ्य मिशन के द्वारा यह उत्तराखंड में 9वां अस्पताल शुरू हो रहा है। मैं ट्रस्ट को बधाई देता हूं, इस अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं मरीजो को उपलब्ध कराई जाएगी। गरीब लोगों और साधु संतों को यहां मुफ्त मैं इलाज किया जाएगा। यह एक सराहनीय कदम है और भविष्य के लिए हितकारी है।

वही अवदूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस दौरान कहा कि, अवदूत मंडल आश्रम के दिवंगत स्वामी रामप्रकाश के नाम पर आज रामप्रकाश धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा किया जाएगा। इस अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साधु संतों और गरीब असहाय लोगो का यहां मुफ्त में इलाज किया जाएगा। कुम्भ के दौरान भी इस अस्पताल में लोगो को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।