किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। किसान कानूनों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली रैली बहादराबाद से बढ़ेडी निकाली जानी थी, मगर अचानक कांग्रेस द्वारा प्रोग्राम कैंसिल कर रोशनाबाद की तरफ निकाली जाने लगी। पुलिस प्रशासन ने रैली को रोका, इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में तीखी नोकझोंक हुई। काफी समय विवाद के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कांग्रेस को रैली निकालने की अनुमति दी गई।

किसान कानूनों को लेकर कांग्रेस लगातार सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकाली गई। मगर मार्ग चेंज होने की वजह से पुलिस प्रशासन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। काफी विवाद होने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कांग्रेस को रैली निकालने की अनुमति दी गई।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, किसानों के विरोध में तीन काले कानून किसानों के ऊपर लादने का कार्य किया जा रहा है। किसान इन काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आह्वान किया है कि, किसानों की इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर लड़ाई लड़े, इसीलिए सभी कांग्रेस के लोग किसानों की लड़ाई को लड़ने का कार्य कर रहे हैं। आज हमारे द्वारा हरिद्वार में ट्रैक्टर ट्रॉली रैली का आयोजन किया गया और इसके माध्यम से हम केंद्र सरकार से कहना चाहते हैं यह तीन काले कानून सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले।

वहीं महेश सीओ बहादराबाद विजेंद्र डबराल का कहना है कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिलाधिकारी से वार्ता हुई है अब इनकी रैली का रूट बहादराबाद सलेमपुर सिडकुल होते हुए रोशनाबाद जाएगी। वहां इनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की कोई नोकझोंक नहीं हुई है। हमारे द्वारा इन से वार्ता की गई। क्योंकि इनके द्वारा रास्ता चेंज किया गया था और वार्ता के उपरांत यह शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली निकालेगे और जो रूट इनको दिया गया है उसी रास्ते से रोशनाबाद जायेगे।

कांग्रेस द्वारा किसान कानूनों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस लगातार इस कानूनों को वापस लेने की सरकार से मांग कर रही है। आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्रॉली रैली निकाली गई। रूट चेंज करने पर पुलिस प्रशासन से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक विवाद होने के बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर कांग्रेस को रैली निकालने की अनुमति दी गई।