अलर्ट: उत्तराखंड के इस जिले में रहेगा 48 घंटे का लॉकडाउन

Lockdown

उत्तराखंड के इस जिले में रहेगा 48 घंटे का लॉकडाउन

पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 48 घंटे का पिथौरागढ़ जनपद में लॉकडाउन लगाया है। बता दें कि, पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको देखते हुए गंगोलीहाट मुख्यालय में पहले भी 23 दिसंबर से चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब गणाई गंगोली में भी कोरोना का बढ़ता संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

बताना जरूरी होगा कि, दो राजस्व उपनिरीक्षकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गंगोलीहाट तहसील दो दिनों के लिए सील करनी पड़ी। क्योंकि गंगोलीहाट विकासखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने नगर क्षेत्र में चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया था। वहीं अब गणाई गंगोली में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए व्यापार संघ की मांग के बाद प्रशासन ने लॉकडाउन के निर्देश जारी किए हैं। आज सुबह 7 बजे से लॉकडाउन प्रभावी हो गया है।

जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने बताया कि, लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक दुकानों को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। गंगोलीहाट तहसील में तैनात दो राजस्व उपनिरीक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने से तहसील में हड़कंप है। तहसील में हर रोज क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बडी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

लोग सीधे तौर पर राजस्व उपनिरीक्षकों के संपर्क में रहते हैं। इन हालातों में तहसील में तैनात अन्य कर्मचारियों के साथ ही पिछले दिनों यहां पहुंचे अन्य लोगों पर भी कोरोना की तलवार लटक गई है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता बरतने की अति आवश्यकता है।