भाजपा के बाहुबली विधायक की जनता ने निकाली शव यात्रा, किया अंतिम संस्कार

भाजपा के बाहुबली विधायक की जनता ने निकाली शव यात्रा, किया अंतिम संस्कार

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। भाजपा के बाहुबली विधायक व खुद को राजा बताने वाले प्रणव सिंह चैम्पियन की उन्ही की विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने शव यात्रा निकाली, जिसे देख लोग दंग रह गए। आपको बता दें कि, हमेशा विवादों में रहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का विरोध विधायक के प्रति बढ़ता ही जा रहा है। आज का नजारा हैरान कर देने वाला था। आज जो हुआ वो विधायक के लिए शर्मनाक है और पार्टी के लिए भी। विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन की उसी की विधानसभा में शव यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि, खानपुर विधानसभा की सीट पर गढ़ कहे जाने वाले बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह पूरी तरह से चित्त हुए। खानपुर विधानसभा के भारूवाला गांव में चैंपियन का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने गांव में विधायक चैंपियन की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया। खानपुर विधानसभा के भारूवाला गांव के लोगों ने खानपुर विधानसभा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शव यात्रा निकाली।

यात्रा में पूरे गांव के लोग मौजूद रहे। गत दिवस भी खानपुर विधायक के बेटे दिव्य प्रताप सिंह को कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया था। ऑडियो वायरल होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर अभद्र भाषा का आरोप एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लगाया था और पुतला दहन कर मांफी मांगने की मांग की थी। चैंपियन ने वीडियो जारी कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बच्चे समान बताया था और खेद प्रकट किया था। लेकिन लोगों में अभी भी बेहद गुस्सा है।