बेखौफ घूम रहे हत्यारोपी। आखिर कब होगा न्याय। बेटी के पिता की गुहार

बेखौफ घूम रहे हत्यारोपी। आखिर कब होगा न्याय। बेटी के पिता की गुहार

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए विधायक सांसद व भारत तिब्बत सीमा संगठन के उपाध्यक्ष से गुहार लगाई है। आपको बता दें कि (सतपुली) बिलखेत निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री संगीता का विवाह अप्रैल 2018 में हथनुड कुठार निवासी संजय कुमार पुत्र मनोज कुमार पट्टी बिचलाढांगू तहसील जाखणीधार के साथ हुआ था, विवाह के पश्चात से ही ससुराल पक्ष वाले संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाने व नगद राशि देने के बाद भी जालिम ससुराल वाले व उसका जालिम पति नही माना। संगीता के पिता गरीब परिवार से है आखिर कब तक मदद करते।

                             फ़ाइल फ़ोटो-   मृतक महिला

वहीं जालिम ससुराल वालों ने बीते माह जून में इस बेटी को जहर खिला दिया। जिससे इस बेटी की मौत हो गई। जब ग्राम प्रधान ने बेटी के पिता को फोन कर जानकारी दी तो सूचना पाते ही बेटी के पिता मौके पर पहुचे तो उन्हें उनकी बेटी का शव देखने नहीं दिया। पर जब इस बेटी के पिता ने प्रधान से गुहार लगायी तो प्रधान ने चादर में लिपटा शव दिखा दिया।

इसके बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने अपनी खानापूर्ति कि और मामला रेगुलर पुलिस के सीओ जोशी (कोटद्वार) के पास पहुंचा। बता दें कि, इस मामले में संलिप्त अब तक 2 मुलजिम बन्द है। बाकी खुलेआम घूम रहे हैं। एक बेटी के पिता ने सबसे गुहार लगायी है कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं।

मैं मामले की जानकारी लेता हूँ। यदि ऐसा है तो जल्द दोषी को सजा मिलनी चाहिए- विधयाक पौड़ी

मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर सीओ कोटद्वार से मामले में निष्पक्ष जांच करवाएंगे- सांसद गढ़वाल

मैं पीड़ित परिवार के साथ हूँ यदि इनके साथ न्याय न हुआ तो समस्त जनता के साथ हम धरने पर बैठेंगे- समाजसेवी जगदंबा डंगवाल सतपुली।