उत्तराखंड: खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही। एक का शव बरामद। दो की तलाश जारी

खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही। एक का शव बरामद। दो की तलाश जारी

रिपोर्ट- ललित मोहन भट्ट
नैनीताल। खैरना में आज सुबह तड़के ही एक भयानक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मवेशियों के लिए घांस लेकर लौट रही तीन महिलाएं कोसी नदी में बह गई। बताया गया कि, पानी का बहाव इतना तेज था कि महिलाएं असंतुलित होकर तेज बहाव की चपेट में आ गयी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। नैनीताल जिले के खैरना से तीन किलोमीटर दूर अल्मोड़ा मार्ग में जरासी के समीप आज सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया।मिली जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे कमला देवी (30), ललिता देवी (30) और लता देवी (26) तीन महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने गयी थी। महिलाएं जब वापस लौट रही थी तब तक पहाड़ों में रातभर हुई बरसात के कारण कोसी नदी उफान पर आ गई। तीनों महिलाओं ने इस गंभीरता को समझे बगैर नदी पार करने की कोशिश की। जैसे ही वो नदी के बीचों-बीच पहुंची, बहाव ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, मवेशियों के लिए चारा लेने गई तीनों महिलाएं खैरना के नदी में पानी बढ़ने के कारण बह गयी थी, जिसमें से कमला देवी का शव टीम ने रैस्क्यू कर लिया है। बची हुई दो महिलाओं के लिए रैस्क्यू कार्य जारी है। एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह बोरा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल लाल सिंह बिष्ट व अन्य ने रैस्क्यू कार्य मे भाग लिया।