गजब: बाढ सुरक्षा के नहीं कोई पुख्ता इंतजाम। मेयर ने जताई नाराजगी

बाढ सुरक्षा के नहीं कोई पुख्ता इंतजाम। मेयर ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। नगर निगम महापौर हेमलता नेगी ने विभिन्न बाढ प्रभावित वार्डो का निरीक्षण करते हुए अभी तक बाढ सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, विगत वर्ष आयी आपदा के जख्मों को अभी तक भरा नहीं गया है। जबकि बोर्ड बैठक में बाढ सुरक्षा कार्यो के लिए प्रदेश सरकार से पर्याप्त मात्रा में धनराशि दिये जाने की मांग की जा चुकी है।जिस पर महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि, नगर निगम का अंधिकांश भाग नदियों एवं गदेरों से घिरा हुआ है। जिससे बरसात में आये दिन नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों, खेतो, बगीचों में बरसात का पानी भर जाता है।

साथ ही किसानों की भूमि भी बरसाती पानी के बहाव में कट कर बह जाती है। गत वर्ष भी भारी बारिस से लोगों का खासा नुकसान हुआ था। लेकिन अभी तक उक्त क्षेत्रों मे बाढ सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। नगर निगम स्तर पर बाढ सुरक्षा कार्यो को करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा भी प्रदेश सरकार से बाढ सुरक्षा कार्यो के लिए पर्याप्त धनराशि दिये जाने की मांग की है। बरसात से पहले ही बाढ सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करना जरूरी है। ताकि लोगों को आपदा से बचाया जा सके।