भाजपा की वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

भाजपा की वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। नगरनिगम क्षेत्र के बालासौड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 6 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड वर्चुअल रैली का सम्बोधन सुना। साथ ही बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत ने पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व किया।

वर्चुअल रैली को विडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए बताया कि, मोदी सरकार के 6 वर्ष पूर्ण होने पर देश में 370 हटाने से लेकर कई और कानून बनाए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। कान्फ्रेंस सुनने वालों में मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, जिला मंत्री मंजु जखमोला, ममता देवरानी, मंडल महामंत्री गौरव जोशी, विजय लखेडा, सुरेंद्र बिजल्वान, गजेंद्र मोहन धस्माना, ऊषा थपलियाल, राजेंद्र बिष्ट, दर्शन भंडारी, मनमोहन पांडे, कैलाश कुलबे आदि मौजूद रहे।