वर्तमान में किसानो की हालात दयनीय

वर्तमान में किसानो की हालात दयनीय

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान ने उपजिलाधिकारी विकासनगर को किसानो की समस्याओ से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष द्वारा मांग की गयी है कि, किसानो को कोरोना वारियर घोषित किया जाये क्योंकि बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई सरकार करे। किसानो के सारे कर्ज माफ किये जाये, बैंको द्वारा किसानो से जबरन वसूली ना की जाये, गन्ना का बकाया भुगतान तुरंत किया जाये। किसानो की फसल का मूल्य बढ़ाया जाये, रासायनिक खादों और उर्वरक पर सब्सिडी दी जाये, किसानो को निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर दिया जाये।

        जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस किसान कमेटी के लोग

साथ ही किसानो के बिजली पानी के बिल माफ किये जाये, किसानो को डीजल में 50 प्रतिशत की छुट दी जाये, किसान कांग्रेस कमेटी ने सरकार से मांग की है कि, किसानो की इन समस्याओ पर गंभीरता से विचार कर राहत पहुंचाई जाए।वर्तमान में किसानो की हालात दयनीय है। किसानो की फसल मंडी तक नही पहुंच पा रही है। साथ ही नकदी फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानो को लागत भी वसूल नही हो पा रही है। साथ ही चेतावनी दी है कि, अगर मजदूरो का उचित सहयोग नही किया गया तो किसान कांग्रेस कमेटी किसानो को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।