Exclusive: उत्तराखंड में कोरोना के आज फिर 11 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 727

उत्तराखंड में कोरोना के आज फिर 11 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 727

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में आज नए 11 कोरोना मरीज सामने आए है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 727 पहुंच गया है। बता दें कि, अब तक 102 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 04 मामले टिहरी गढ़वाल से सामने आए हैं। इसके अलावा 07 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। प्राइवेट लैब देहरादून में होने के चलते जाहिर है कि, ये 07 मरीज भी देहरादून जनपद से ही आए होंगे।अब वर्तमान में उत्तराखंड में 617 लोग सक्रिय मरीज के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 03 लोग राज्य से माइग्रेट कर चुके हैं। जबकि अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण पांच लोगोंं की प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज 819 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आज 1,259 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 21,521 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अभी भी 5,232 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। बताते चलें कि गत दिवस 29 मई को एक ही दिन में विभिन्न जिलों से 219 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे।