बड़ी खबर: श्रमिकों ने किया पुलिस बल पर पथराव। दो सिपाही घायल

श्रमिकों ने किया पुलिस बल पर पथराव। दो सिपाही घायल

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। सेलाकुई में आज उस समय हड़कंप मच गया जब श्रमिको ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस का वाहन भी तोड़ दिया। मामला सेलाकुई स्तिथ डिक्सन कंपनी का है। डिक्सन कंपनी में कार्यरत श्रमिको का गुस्सा आज उस समय फूट गया जब कंपनी में कार्यरत श्रमिक अपनी सैलरी मांगने कंपनी में पहुंचे। कंपनी मे सैकड़ों मजदूरो द्वारा कंपनी प्रबंधन से सैलरी की मांग की गई। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सैलरी देने से मना कर दिया। इससे श्रमिक आग बबूला हो गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। कंपनी मे जब हंगामा बढ़ने लगा तो कंपनी प्रबंधन ने सेलाकुई थाने से पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मियो ने जब श्रमिको की भीड़ देखी तो श्रमिको को सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की और शांत करना चाहा। लेकिन सैलरी ना मिलने से नाराज श्रमिक शांत नही हुए और हिंसक हो गए।

श्रमिको की भीड़ में से कुछ उपद्रवियों द्वारा श्रमिको को समझा रहे पुलिसकर्मियो पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। पुलिस को पथराव मे अपनी जान बचानी मुश्किल हो गयी। साथ ही गुस्साए श्रमिको ने पुलिस का वाहन भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पर पथराव की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिली तो कंपनी मे भारी पुलिस बल भेजना पड़ा। कंपनी मे कई थानो की पुलिस भेजकर हालात पर काबू पाया गया। मौके पर एस.पी देहात परमिंद्र डोभाल, सीओ विकासनगर भूपेंद्र सिंह धोनी, सेलाकुई थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा, सहसपुर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत, पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, तो वही एसपी देहात परमिंद्र डोभाल ने प्रकरण मे कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। साथ ही कंपनी प्रबंधन से मजदूरी की सैलरी ना दिए जाने के बाबत भी पूछताछ की है।

उपद्रवी श्रमिको की धरपकड़ के लिऐ पुलिस चलाएगी अभियान

पुलिस पर पथराव व पुलिस वाहन को तोड़ने वाले श्रमिको की पहचान व धरपकड़ के लिऐ पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है। पथराव के दौरान बनाई गयी विडिओ और फोटो के आधार पर पुलिस उपद्रवी श्रमिको की पहचान करने मे जुटी हुयी है, तो वही पुलिस पर पथराव के बाद सेलाकुई मे सन्नाटा पसरा हुआ है। जो श्रमिक उपद्रव मे शामिल थे, उन्होंने सेलाकुई से भागना भी शुरू कर दिया है। जिस बस्ती मे श्रमिक किराए के मकानों मे रहते थे वहाँ अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

पथराव मे पुलिस के दो सिपाही हुए घायल

अनियंत्रित भीड़ को समझाने गए सेलाकुई पुलिस की चीता पुलिस के आरक्षी अनीस अहमद और महेंद्र को हल्की चोटें आयी है। जिस दौरान पथराव हुआ दोनों सिपाही भीड़ के बीच मे फंस गए। पथराव इतना जबरदस्त था कि, दोनों सिपाही खुद को बचा ना सके और गुस्साए श्रमिको के पथराव का शिकार हो गए। गनीमत यह रही कि, दोनों सिपाहियों को गंभीर चोटें नही आयी और किसी तरह खुद को सुरक्षित निकालने मे कामयाब रहे।