Exclusive: उत्तराखंड में आज 38 कोरोना पॉजिटिव मिले। कुल आंकड़ा 438

उत्तराखंड में आज 38 कोरोना पॉजिटिव मिले। कुल आंकड़ा 438

देहरादून। उत्तराखंड में आज 38 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। सर्वाधिक मामले पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी जिले से आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 438 हो गया है।
दोपहर 2 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज उत्तराखंड में 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल एक्टिव माले 352 हैं। इनमें से तीन लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि चार संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी हैं।

अब प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 438 पहुंच गया है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक 16 मामले टिहरी जनपद से आए हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में 13 मामले सामने आए हैं। देहरादून से तीन मामले, हरिद्वार से 6 मामले संक्रमित पाए गए हैं।
अब तक उत्तराखंड में कुल 18,645 लोगों के सेंपल निगेटिव आए हैं। आज 15 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 79 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज 1,017 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि अभी भी 3,939 सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

20200527 141923