कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन वितरण के साथ ही निगमकर्मी व पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राशन वितरण के साथ ही निगमकर्मी व पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

– इनरविहिल क्लब की अध्यक्षा, सचिव, क्षेत्रीय पार्षद सहित समाजसेवी भी रहे शामिल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा आज दिनांक: 11/05/20 को कैंट विधानसभा के वार्ड 32 बल्लूपुर में गरीब मजदूर एवं जरुरतमंद परिवारों को खाद्यान्न, सेनेटाइजर, मास्क के साथ ही फल आदि का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को सामग्री वितरित करने के साथ ही प्रीतम ने नगर निगम कर्मचारियों, पुलिस के जवानों को भी सम्मानित किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही वयम श्वास फ़ाउन्डेशन व इनरविहिल क्लब देहरादून वेस्ट की अध्यक्षा सीमा जैन व सचिव संगीता जैन द्वारा भी राजेंद्र नगर के सभी चौराहों और चैक पोस्ट पर कार्यरत सुरक्षा कर्मियो के साथ-साथ नगर निगम के सेवादारों की सेवा की गई। सभी को उपहार, राशन, फल देकर सम्मानित किया गया।

                      सम्मानित करती पार्षद कोमल बोरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्रवान करते हुए कहा कि, इस महामारी में हमें एकजुट होकर गरीब, असहाय, मजदूर एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी में सबसे अधिक मार समाज के इस वर्ग पर पडी है। हमें लागू लाॅकडाउन का पालन करते हुए इस समाज की हर संभव सहायता करनी चाहिए। प्रीतम ने जरुरतमंदों की सहायता करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कांग्रेस डाटा विश्लेषण विभाग के दीवान सिंह तोमर, पार्षद कोमल बोरा, पूर्व प्रदेश सचिव दीप बोरा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी रजवार, पूर्व पार्षद रमेश नाथनी, आनन्द विहार सोसाइटी के अध्यक्ष विमल कुमार, नरेन्द्र, कल्याण समिति अध्यक्ष एनके निवानी, राजेन्द्र नगर सोसाइटी अध्यक्ष एके सिंघल, केलशपुरी सोसाइटी अध्यक्ष अजय यादव, इंद्र विहार समिति अध्यक्ष धर्मपाल नेगी, मानसरोवर कालोनी संरक्षक गुरु देव सोपती, विक्की नायक, आशु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।