उत्कृष्ट कार्य कर रहीं उज्ज्वला सामाजिक संस्था की महिलाएं

उत्कृष्ट कार्य कर रहीं उज्ज्वला सामाजिक संस्था की महिलाएं

– रोजाना घर में ही बना रही हजारों मास्क
– श्रम विभाग ने महिलाओं को दिया था दो माह का प्रशिक्षण

कोटद्वार। कारोना वायरस (केविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए लगातार सामाजिक संस्थायें प्रयास में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उज्ज्वला सामाजिक संस्था भी बेहतर प्रयास कर रही है। उज्ज्वला सामाजिक संस्था से दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने अभी तक हजारों मास्क बनाकर तैयार कर एक मिसाल कायम की है।

संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि, प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की ओर से बेरोजगार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के मकसद से कई सिलाई मशीन श्रम विभाग के माध्यम से दी गई थी। इसके बाद उन महिलाओं को दो-दो माह का प्रशिक्षण भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि, कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए महिलाएं मास्क बनाकर पूरा सहयोग कर रही है। अभी तक महिलाओं ने हजारों की संख्या में मास्क बनाकर तैयार कर दिए है। जो इस समय संक्रमण से बचाव के लिए हर वर्ग के लोगों को दिए जा रहे है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग दे रही महिलाओं का आभार जताया है।