लॉकडाउन: पंजाब में 30 अप्रैल तक बढ़ाया

Lockdown

पंजाब में 30 अप्रैल तक बढ़ाया

 

– राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 132, हुई 11 मौतें

चंडीगढ़। देश के सभी राज्यों में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन था। परंतु कोरोना की स्तिथियों को देखते हुए सभी राज्य लॉकडाउन बढ़ाने की मांग केंद्र से कर रहें है। वहीं पंजाब में भी लॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। राज्य के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिधु ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह जानकारी दी है। इसके साथ ही ओडिशा के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है।

बताना जरूरी होगी कि, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा था कि, उनकी सरकार इसे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। क्योंकि पाबंदियां हटाने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र की ओर से राज्यों के लिए तय 15 हजार करोड़ रुपए का पैकेज नाकाफी है और ऐसे में मोदी सरकार को प्रदेश सरकारों को पर्याप्त वित्तीय मदद देनी चाहिए।

बता दें कि, पंजाब में शुक्रवार (10 अप्रैल) सुबह कोरोना का दो नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 132 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

लॉकडाउन में किसानों को राहत

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि, 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और इसमें सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सिंह ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ”हमने पहले लॉकडाउन किया और बाद में कर्फ्यू लगाया। फिर लोगों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की व्यवस्था की। हमारे लोग हर मोहल्ले में पहुंचकर जरूरी वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं।”