Exclusive: उत्तराखंड प्रदेश के हजारों बेरोजगारों से शिक्षा विभाग ने किया खिलवाड़

उत्तराखंड प्रदेश के हजारों बेरोजगारों से शिक्षा विभाग ने किया खिलवाड़

 

देहरादून। हजारों बेरोजगारों से छल करने के मामले में शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा दर्ज कराएगा एफआईआर। प्रकरण श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर का है। जहां 3 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश दिए थे मुख्य शिक्षा अधिकारी ने। विज्ञापन, गढ़वाल के परिशिष्ट में छपवा कर किया हजारों युवाओं से खिलवाड़। सचिव के आदेश भी उड़ा दिए हवा में। मोर्चा मा.उच्च न्यायालय से इनके खिलाफ धोखाधड़ी व एफआईआर की करेगा मांग। ऐसा आज विकासनगर में जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून द्वारा दिनांक- 14/11/19 को तीन रिक्त पदों (एक प्रवक्ता, 2 सहायक अध्यापक) पर भर्ती प्रक्रिया/विज्ञापन जारी करने के आदेश प्रबंधक, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर, देहरादून को दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून व विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर अपने खास चेहतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त विज्ञापन बहुत ही साजिशन दो प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के गढ़वाल परिशिष्ट में प्रकाशित कराए। जिससे कुमाऊं मंडल, हरिद्वार व जनपद देहरादून के अभ्यर्थियों को इसकी भनक न लगे।

जिस जनपद में विद्यालय स्थित है। उस जनपद के बेरोजगारों को रिक्तियों के बारे में जानकारी ही नहीं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिनांक- 22/11/19 के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को पत्र प्रेषित कर विज्ञापन दो प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशन का उल्लेख किया। इस कारगुजारी के संबंध में मोर्चा द्वारा दिनांक- 03/02/2020 को मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई। लेकिन उक्त षड्यंत्र में शामिल मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय दिनांक- 07/02/2020 को साक्षात्कार की कार्रवाई संपन्न करा दी।

अध्यक्ष रघुनाथ ने यह भी कहा कि, मोर्चा द्वारा दिनांक- 10/02/2020 को उक्त मामले की शिकायत सचिव, विद्यालयी शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम से की गई। जिस पर उन्होंने फोन पर पर संबंधित अधिकारी को विज्ञापन रद्द कर पुनः साक्षात्कार वह विज्ञप्ति प्रकाशन के आदेश आदेश दिए, लेकिन संबंधित अधिकारी ने सचिव के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया। प्रदेश के हजारों बेरोजगारों से शिक्षा विभाग द्वारा खिलवाड़ किया गया है। क्योंकि जानकारी के अभाव में लोग आवेदन करने से वंचित रह गये। मोर्चा शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफ आई आर दर्ज कराने व भर्ती प्रक्रिया रद्द कराने को लेकर मा न्यायालय में दस्तक देगा।

आज पत्रकार वार्ता में जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संग दिलबाग सिंह, सोम देश प्रेमी, महेंद्र सिंघल, सचिन शर्मा, विक्रम पाल, नारायण सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।