15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी

15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी

 

– विजिलेंस के हत्थे चढ़े रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी

देहरादून। अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सैनी को हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने 15000 रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जगमोहन सैनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारीखेत अल्मोड़ा के शिक्षक नंदन सिंह परिहार से माध्यान्ह भोजन योजना के बिल वाउचर पास करने के एवज में रिश्वत मांग रहे थे।

बता दें कि, इसकी शिकायत शिक्षक परिहार ने सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी के कार्यालय में की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और आज बुधवार 4:40 बजे अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक नंदन सिंह परिहार का कहना है कि, उनके सभी कागजात पूरे थे, इसके बावजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी अशासकीय विद्यालय में नियुक्तियों के लिए रिश्वत लेने की शिकायत के चलते शिक्षा मंत्री ने भी जगमोहन सैनी को सस्पेंड कर दिया था। किंतु वह रिलीव नहीं हो पाया था।