दून में हुआ मनुष्य के जीवन से जुड़ी “जीवन रहस्य कल आज और कल” पुस्तक का विमोचन

दून में हुआ मनुष्य के जीवन से जुड़ी “जीवन रहस्य कल आज और कल” पुस्तक का विमोचन

 

देहरादून। आज दिनांक- 29/01/20 दिन बुधवार को राजधानी के उत्तरांचल प्रेस क्लब में स्वामी शंकर मीना शोधकर्ता ने अपनी पुस्तक जीवन रहस्य, कल आज और कल का विमोचन किया। जहां मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी शंकर मीना ने बताया कि, जीवन रहस्य, कल आज और कल ग्रह नक्षत्रों के विविध परिणामों या आपकी जन्म कुंडली में गर्भित समयानुसार आने वाले विविध आयामों की जानकारी देने वाला वैज्ञानिक विधान ग्रंथ है।

हमारा जीवन जन्म से लेकर अंतिम समय तक अपने भीतर अनेकानेक रहस्यों को छिपाए रहता है। लेकिन हमारे जन्म समयानुसार हम ग्रह-नक्षत्रों के स्थितियों का आंकलन कर अपने वर्तमान और भविष्य को जान सकते हैं। यह जानकारी हमें हमारी मानसिक, शारीरिक व आर्थिक के बारे में बताती है और हम अपने वर्तमान व भविष्य से रूबरू होकर उसे बेहतर बना सकते हैं।

मनुष्य सदा अपने आपको बेहतर बनाने में जूटा रहता है और अक्सर अपने भविष्य को सुधारने के फेर में वह गुरु-घंटालों के चक्कर में फंस जाता है। जीवन रहस्य, कल आज और कल ज्योतिष ग्रंथ की रचना इसी समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए की गई है। एक साधारण मनुष्य भी इस ग्रंथ का अध्ययन कर अपनी जन्मकुंडली खुद ही बना सकता है। और अपना अच्छा बुरा जान सकता है।
जब आप सच्चाई को जान लोगे तो कोई भी कथित गुरु आपको पथ भ्रष्ट कर या डर दिखा कर आपका आर्थिक, मानसिक या शारीरिक शोषण नहीं कर पायेगा।

उन्होंने वार्ता को जारी रखते हुए कहा कि, आपने अक्सर सुना होगा कि, आप अपने भाग्य विधाता खुद हो तो सही मायने में जीवन रहस्य नामक यह ग्रंथ आपको इसी सच्चाई से रूबरू कराने की एक कोशिश मात्र है। अगर आपको अपनी समस्या का ज्ञान हो जाये तो समाधान आप खोज ही लेंगे। आपको बोध करा बोधिसत्व की और ले जाने के एक प्रयास का नाम है जीवन रहस्य, कल आज और कल।