भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

 

ऊखीमठ। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केन्द्र सरकार को क्लीन चिट मिलने पर भाजपा के ऊखीमठ नगर मण्डल ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन। केन्द्र सरकार को दोबारा राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की और से क्लीन चिट मिलने पर ऊखीमठ मण्डल में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत के नेतृत्व में काग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का पुतला दहन कर राहुल गांधी मुर्दाबाद, काँग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।

 

बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के द्वारा हर जनसभा में राफेल डील में गडबडी का आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाकर चौकीदार चोर हैं। कहकर केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाये थे। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की और से केन्द्र सरकार को क्लीन चिट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रमक रूख अपनाते हुए कहा कि, राष्ट्रहित से जुडे मामलों पर सभी को राष्ट्र के साथ खडा होना चाहिए था।

कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए देश की जनता के सामने झूठ बोला है। काँग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को देश से माँफी मागनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, नगर मण्डल महामंत्री चंद्रमोहन ऊखियाल, मैनेजर AKM मनीष कवि, अंजना रावत, तेज प्रकाश त्रिवेदी, नरेंद्र बिष्ट, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।