पुलिस मुठभेड़ में तेवतिया गैंग का बदमाश ढेर, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में तेवतिया गैंग का बदमाश ढेर, गिरफ्तार

– दिल्ली पुलिस के हाथ लगी 2 सफलता….

दिल्ली। दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की वारदात सामने आई है। जिसमें पुलिस ने तेवतिया गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की बदमाश प्रिंस के साथ गुरुवार तड़के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने तेवतिया गैंग के बदमाश को वहीं घेर लिया। इस बीच दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुुलिस के हाथों सफलता लगी। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में बदमाश प्रिंस को गोली भी लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि, कुख्यात तेवतिया गैंग के मुखिया प्रिंस तेवतिया को बाएं पैर में गोली लगी। हाल ही में तेवतिया गैंग ने नंदू गैंग से साथ हाथ मिलाया था। प्रिंस पैरोल पर फरार था, और उस पर हत्या और हत्या की कोशिश के कई मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा प्रिंस दक्षिण दिल्ली में जबरन वसूली का रैकेट भी चला रहा था। साथ ही रोहिणी में भी पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ सामने आई है। इस मुठभेड़ में बदमाश रावण के दोनों पैर में गोली लगी। हालांकि पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।