सीएम की शराब माफियाओं से यारी, पड़ी लोगों की जिन्दगी पर भारी

सीएम की शराब माफियाओं से यारी, पड़ी लोगों की जिन्दगी पर भारी

 

– जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आबकारी/गृहमन्त्री त्रिवेन्द्र पर हो हत्या का मुकदमा दर्ज….

– सीएम त्रिवेन्द्र जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार खुद….


- छोटे अधिकारियों की बलि से छुपाया खुद का गुनाह….

देहरादून। राजधानी में जहरीली शराब का सेवन करने से हुई मौतों पर जनसंघर्ष मोर्चा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि, देहरादून में जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार खुद आबकारी मंत्री सीएम त्रिवेंद्र हैं। जिनकी शराब माफियाओं से यारी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। जिसका नतीजा यह हुआ कि, कई परिवार तबाह हो गए। विकासनगर स्तिथ जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यालय में आज दिनांक- 21/09/19 दिन शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के सीएम पर सीधा प्रहार किया।

 

– शराब माफियाओं के हाथों खेल रहे त्रिवेन्द्र….

 

मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने कहा कि, मोर्चा पूर्व से ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की माफियाओं से सांठ-गांठ को जगजाहिर कर चुका है। हैरानी की बात यह है कि, राजधानी समेत पूरे प्रदेश में जहरीली शराब बिकना निश्चित तौर पर गृह/आबकारी विभाग की सबसे बड़ी भूमिका है। क्योंकि, अन्य प्रदेशों से बड़ी मात्रा में शराब, सरकार की शह पर ही उत्तराखण्ड में बिकती है।

 

– माफियाओं के लिए रातों-रात राज्य मार्ग को कर दिया था जिला मार्ग में परिवर्तित….

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ ने वार्ता को जारी रखते हुए कहा कि, इसके लिए पूरी तरह मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। क्योंकि, इनके द्वारा पूर्व में शराब माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए रातों-रात राज्य मार्ग को जिला मार्ग में परिवर्तित किया गया था। तथा मा0 सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी दरकिनार किया गया था। सरकार द्वारा जाँच की नौटंकी व छोटे अधिकारियों की इस मामले में बलि चढ़ाई गई है। जिसका घोर विरोध मोर्चा द्वारा किया गया। क्योंकि, यह सब कारोबार सरकार की शह पर ही हो रहा है।

 

– माफियाओं के लिए मा0 सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी किया था दरकिनार….

 

गौरतालब है कि, पूर्व में भी जनपद हरिद्वार में लगभग 150 मौतें जहरीली शराब पीने से हुई थी। जिसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि, सीएम त्रिवेंद्र माफियाओं की गोद में खेल रहे हैं। तथा अप्रत्यक्ष तौर पर एक साझेदार की भूमिका भी निभा रहे हैं। मोर्चा राजभवन से आबकारी/गृहमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है।

 

आज पत्रकार वार्ता में जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, श्रवण ओझा, विनोद गोस्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।