केंद्र सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर कांग्रेस का पलटवार

केंद्र सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर कांग्रेस का पलटवार

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के पूरे हुए 100 दिनों को उत्तराखण्ड के लिहाज से निराशाजनक बताया है। कल दिनांक- 10/09/19 दिन सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की उपलब्धियां गिनाने पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है।

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि, बेरोजगारों, युवाओं, उद्यमियों, के साथ ही किसानों के लिए यह 100 दिन बहुत खराब रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखने के लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, जिस उम्मीद और उपेक्षा के साथ देश की जनता ने दोबारा भाजपा को बागडोर सौंपी थी। उस पर पिछले 100 दिनों में भाजपा ने पानी फेर दिया।

 

धस्माना ने कहा कि, देश में बेरोजगारी अपने 50 सालों के इतिहास में चरम पर है। रोजगार के संसाधन बढ़ते की जगह लगातार सिकुड़ गए हैं। रियल स्टेट सेक्टर तबह हो गया है। जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसी प्रकार ऑटोमोबाइल सेक्टर भी लगातार मंदी के कारण बैठ रहा है। मारुति ने अपनी स्थापना के समय से अब तक पहली बार शटडाउन किया है, और कई कंपनियों ने गाड़ी के उत्पादन तक बंद कर दिए हैं।

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि, दुनिया में कच्चे तेल की कीमत कम हुई लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई कमी नहीं आई। इसलिए मैं यह समझता हूँ कि, केंद्र सरकार के यह 100 दिन सफल नहीं विफल रहे है।