हरदा का पद से इस्तीफा जानिए वजह

harish rawat sad

देहरादून। कोंग्रेस के आलाकमान का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा देने वालों की तो मानो कतार ही लग गई। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर दी।

पोस्ट में हरदा ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी व जिम्मेदार है। आसाम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं उत्तरदायी हूँ।

मैं अपनी कमी को स्वीकारते हुए अपने महामंत्री के पद से पूर्व में ही त्यागपत्र दे दिया। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए मेरी स्थिति के लोगों के लिए पद आवश्यक नहीं है। लेकिन प्रेरणा देने वाला नेता आवश्यक है।

हरदा ने पोस्ट में यह भी लिखा कि, प्रेरणा देने की क्षमता केवल राहुल गांधी जी में है। उनके हाथ में बागडोर रहे तो यह संभव है कि, हम 2022 में राज्यों में हो रहे चुनाव में वर्तमान स्थिति को बदल सकते हैं, और 2024 में भाजपा को भी परास्त कर सकते है। इसलिए लोकतांत्रिक शक्तियां व सभी कांग्रेसजन राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद पर देखना चाहते है।