यूरोपीय कैंसर सर्जरी पहल में SGRR के डॉ. पंकज गर्ग की भागीदारी

यूरोपीय कैंसर सर्जरी पहल में SGRR के डॉ. पंकज गर्ग की भागीदारी

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितंबर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया।

इस अंतरराष्ट्रीय पहल के तहत विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर मंथन कर रहे हैं।

बैठक के दौरान सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

कार्य समूहों ने शोध क्षमता को मजबूत करने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान एवं अनुभव साझा करने, चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार तथा सर्जिकल मेंटरशिप को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया।

डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध परियोजनाओं और वैज्ञानिक प्रकाशनों की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उनके अनुसार, इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशेषज्ञों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान कैंसर उपचार और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा दे सकता है।

एसजीआरआर के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को उनकी अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय पहलों में एसजीआरआर की भागीदारी भारत और विदेशों में कैंसर शोध को आगे बढ़ाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक से भारत और यूरोप के बीच अकादमिक एवं शोध सहयोग के नए अवसर विकसित होंगे।