बिग ब्रेकिंग: दून में इंस्पेक्टर, SI और ASI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले। देखें लिस्ट….

दून में इंस्पेक्टर, SI और ASI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले। देखें लिस्ट….

देहरादून। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 53 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

कई थानों को मिले नए प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाया गया है। निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेलनगर की कमान सौंपी गई है।

निरीक्षक संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कैंट भेजा गया है। निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और निरीक्षक देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक बदलाव

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर और शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई भेजा गया है।

मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर भेजा गया है, जबकि अमित शर्मा को झाझरा चौकी प्रभारी से बसंत विहार थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कौन-कहां भेजा गया

  • उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी – थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा
  • उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी – वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट से एसआईएस शाखा
  • उपनिरीक्षक ओमप्रकाश – नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट
  • उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी – कुठलगेट चौकी से सभावाला चौकी
  • उपनिरीक्षक अरविंद पंवार – सभावाला चौकी से कुठलगेट चौकी
  • उपनिरीक्षक आशीष कुमार – नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेलनगर
  • उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर – बाजार चौकी पटेलनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर
  • उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी – सहसपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी
  • उपनिरीक्षक संजय रावत – रायवाला से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर

अन्य प्रमुख तबादले

  • उपनिरीक्षक विनोद कुमार – पटेलनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला
  • उपनिरीक्षक मुकेश – प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश
  • उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता – कुल्हाल चौकी से जाखन चौकी
  • उपनिरीक्षक सूरज कंडारी – जाखन चौकी से कुल्हाल चौकी
  • उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद – आईएसबीटी ऋषिकेश से रानीपोखरी
  • उपनिरीक्षक दीपक गैरोला – पंडितवाड़ी चौकी से हर्रावाला चौकी
  • उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ – हर्रावाला चौकी से पंडितवाड़ी चौकी

पुलिस लाइन से लेकर थानों तक बदलाव

  • उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ – पुलिस लाइन से मानवाधिकार प्रकोष्ठ
  • उपनिरीक्षक विपिन चंद्र – एसआईएस शाखा से डोईवाला
  • उपनिरीक्षक जयपाल सिंह – डालनवाला से ऋषिकेश
  • उपनिरीक्षक अजय प्रकाश – विकासनगर से कैंट
  • उपनिरीक्षक रजनीश सैनी – डालनवाला से मसूरी
  • उपनिरीक्षक पंकज महिपाल – मसूरी से कैंट
  • उपनिरीक्षक मुकेश कुमार – डोईवाला से प्रेमनगर
  • उपनिरीक्षक जगमोहन – ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी

महिला अधिकारियों के भी तबादले

  • उपनिरीक्षक वंदना नेगी – पुलिस लाइन से सहसपुर
  • उपनिरीक्षक संयोगिता रावत – मसूरी से एसआईएस शाखा
  • उपनिरीक्षक रजनी चमोली – एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर
  • उपनिरीक्षक शालू धारीवाल – कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा
  • उपनिरीक्षक अनीता बिष्ट – डालनवाला से राजपुर
  • उपनिरीक्षक रश्मि रावत – नेहरू कॉलोनी से मसूरी
  • उपनिरीक्षक पिंकी पवार – रायपुर से रानीपोखरी

एएसआई स्तर पर भी फेरबदल

  • एएसआई संदीप कुमार – मसूरी से कालसी
  • एएसआई विनोद चमोली – पुलिस लाइन से रायवाला
  • एएसआई योगेंद्र कुमार – रायवाला से ऋषिकेश
  • एएसआई सर्वेश कुमार – पटेलनगर से राजपुर
  • एएसआई बद्रीलाल – क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन
  • एएसआई अरविंद कुमार – त्यूणी से सेलाकुई
  • एएसआई दीपेंद्र रावत – सेलाकुई से त्यूणी
  • एएसआई कमलेश लता – प्रेमनगर से सहसपुर
  • एएसआई मनवार नेगी – प्रेमनगर से डोईवाला
  • एएसआई सुधा बिष्ट – सहसपुर से कैंट

एसएसपी ने दिए तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने, थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।