बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान लागू, 19-20 अगस्त को कई रूट डायवर्ट

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान लागू, 19-20 अगस्त को कई रूट डायवर्ट

देहरादून। उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित देहरादून भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

इसके तहत 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक, जबकि 20 अगस्त को सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन: रानीपोखरी-भोगपुर से थानों, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क, साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून और मसूरी: हरिद्वार से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर की सर्विस लेन से डोईवाला चौक और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी: इन क्षेत्रों से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी जाएंगे।

देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश: वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश भेजा जाएगा।

मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश: जेपी बैंड से बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप चौक और थानो रोड होते हुए वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

ईसी रोड और घंटाघर से मसूरी: ईसी रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी जाएंगे। घंटाघर से आने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

हाथीबड़कला-दिलाराम से मसूरी: वाहनों को दिलाराम से ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

पुलिस ने की अपील

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें।

प्रतिबंधित मार्गों का अनावश्यक इस्तेमाल न करें और मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें।

पुलिस ने लोगों से गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।