क्राइम अपडेट: स्कूल हादसा, चाकूबाजी, गुलदार की दस्तक और SDRF का सफल रेस्क्यू

स्कूल हादसा, चाकूबाजी, गुलदार की दस्तक और SDRF का सफल रेस्क्यू

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को अलग-अलग जिलों से कई अहम घटनाएं सामने आईं। रुद्रपुर के एक विद्यालय में कक्षा के दौरान पंखा गिरने से दो छात्र घायल हो गए। देहरादून में घूमने आए युवक ने मामूली विवाद में अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया।

उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में आबादी के पास गुलदार दिखने से दहशत फैल गई, जबकि भीमताल में देर रात खाई में गिरे डंपर चालक को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।

प्रमुख अपडेट

रुद्रपुर: अटल उत्कृष्ट विद्यालय एएनझा इंटर कॉलेज में कक्षा के दौरान छत का पंखा टूटकर गिरने से कक्षा नौ के दो छात्र घायल हुए। गंभीर रूप से घायल छात्र संगम के सिर पर टांके लगाए गए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। विद्यालय प्रशासन ने तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर से घूमने आए युवक ने कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक का दून मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बाजपुर (उधम सिंह नगर): बन्नाखेड़ा बल्ली बैरियर के पास सड़क किनारे गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए लोगों से सतर्क रहने और गुलदार के पास न जाने की अपील की है।

भीमताल: भीमताल-रानीबाग मार्ग पर देर रात खाई में गिरे डंपर चालक को एसडीआरएफ ने घने जंगल और अंधेरे में घंटों के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसे भवाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।