हरिद्वार में 3 एसआई और 1 एएसआई का ट्रांसफर
हरिद्वार। में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।
जारी तबादला आदेश के तहत तीन उप निरीक्षकों (एसआई) और एक अपर उप निरीक्षक (एएसआई) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार:
- उप निरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट को सिडकुल चौकी से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।
- उप निरीक्षक जय सिंह राणा को झबरेड़ा से सिडकुल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- उप निरीक्षक अर्जुन कुमार को चौकी सुमन नगर रानीपुर से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।
- अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर से चौकी सुमन नगर में तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि आने वाले समय में जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे प्रशासनिक बदलाव आगे भी जारी रह सकते हैं।

