उधमसिंह नगर में 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं का तबादला। देखें लिस्ट….
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिसमें 10 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और 29 उपनिरीक्षकों (दारोगाओं) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय को प्रभारी एएनटीएफ से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली भेजा गया है।
इसी क्रम में धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पद से हटाकर कुंडा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई कोतवाली और रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा कोतवाली भेजा गया है।
प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली में तैनात किया गया है। मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ में और मंजू पाण्डेय को नानकमत्ता से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। हेमंत कठैत को सिडकुल चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज देव, पंकज कुमार समेत कई दारोगाओं को नई चौकियों और थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
देवेंद्र सिंह मेहता को बांसफोड़ान से हटाकर नई चौकी में तैनात किया गया है। मेधा शर्मा, राकेश राय और जगदीश तिवारी को विभिन्न चौकियों का प्रभारी बनाया गया है।
महिला उपनिरीक्षक मीना रावत को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दारोगा पूनम रावत को केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैंप कोतवाली ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा सुनील सिंह बिष्ट, खुशवंत सिंह, बसंत लाल टम्टा समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों और कोतवालियों में तैनात किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
देखें लिस्ट:-



