शर्मनाक विडियो: शाहजहांपुर में बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर किया अपमान,कार्रवाई की मांग 

शाहजहांपुर में बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर किया अपमान,कार्रवाई की मांग 

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव में पाल समाज के एक बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।

आरोप है कि कुछ लोगों ने बुजुर्ग को सरेआम “मुर्गा” बनाकर अपमानित किया, उनसे पैरों में माथा रगड़वाया और डंडा लेकर गाली-गलौज व धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 7 मार्च की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित बुजुर्ग को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और,

चेतावनी दी कि यदि किसी ने पीड़ित की मदद की तो उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। इससे गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल बताया जा रहा है।

देखें विडियो…

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, मामले को लेकर प्रदेश सरकार से मांग की जा रही है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए,

पीड़ित बुजुर्ग और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून का भरोसा कायम रहे।